मुंबई। विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मई के आख़िरी हफ्ते में प्रियंका को एक-दो मौकों पर सिंगर निक जोनास के साथ लॉस एंजेलिस में स्पॉट किया गया और तभी से उनके रिलेशनशिप में होने की ख़बरें भी बॉलीवुड में छायी हुई हैं।
वैसे निक और प्रियंका के बीच इंस्टाग्राम पर जिस तरह की आंख-मिचैली चल रही है, उससे भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मामला दोस्ती से बढ़कर हो सकता है। प्रियंका ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट की तस्वीर शेयर की, जिसमें सभी के हाथों में बर्गर हैं और प्रियंका खिलखिलाकर हंस रही हैं। -वेब
Add Comment