लखनऊ

देवरिया कांड के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

उत्तर प्रदेश के देवरिया के शेल्टर होम में हुई घटना के विरोध में सपा के फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को एकजुट होकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम से जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पार्क तक कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में युवजन सभा, छात्रसभा, यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी व महिला सभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। वहीं इससे पूर्व देवरिया से आए सपा कार्यकर्ताओं ने भी जीपीओ पार्क में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एमएलसी आनन्द भदौरिया व सुनील सिंह साजन ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। देवरिया के बालिका गृह में हुई घटना बेहद शर्मनाक है। बालिकाएं अब बालगृह में भी सुरक्षित नहीं। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। कार्यकर्ताओं ने घटना की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके। साथ ही कार्यकर्ताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त सजा दिलवाने की मांग उठाई। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement