लखनऊ

पुलिस चौकी पर कहर बन कर बरसी बारिश़

लखनऊ। लखनऊ के अंबरगंज इलाके में अंबरगंज पुलिस चौकी के एक हिस्से की छत गरि गई। छत गिरने से चौकी में अफरा तफरी मच गई। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
इन दिनों प्रदेश में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जर्जर मकान ढह चुके हैं। अंबरगंज चौकी की हालत जर्जर होने की वजह से यह गिर गई। चौकी गिने की खबर मिलते ही मौके पर सीनयर जांच पड़ताल करने पहुंच गये।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। अब तक मॉनसून में बारिश की वजह से 7 राज्यों में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर मकानों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement