देश

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड

बाढ़ से मची तबाही से जूझ रहे केरल की मदद के लिए बॉलीवुड की नामी हस्तियां आगे आई हैं। इन सितारों ने अपने फैंस से भी राज्य की मदद के लिए दान देने का आग्रह किया है।
अमिताभ ने ट्वीट किया, “केरल में लगातार बारिश के चलते मची तबाही भयावह है। सैकड़ों और हजारों बहन-भाई बेहद तकलीफ में हैं। हमें केरल के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जितना योगदान कर सकते हैं, उतना करना चाहिए। मैंने किया है। आपको भी जरूर करनी चाहिए।” इसी बीच शाहरुख के मीर फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच काम कर रहे एक राहत समूह को 21 लाख रुपये दान में दिए हैं। -वेब