राज कपूर का 70 साल पुराना आर.के. स्टूडियो इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, कपूर खानदान ने मिलकर इसे बेचने का फैसला किया है। ऐसा माना जा रहा है कि बंगले की नीलामी 400 करोड़ से शुरू होगी। बिल्डरों ने इसकी जगह की कीमता 250 करोड़ लगाई है।
वैसे, कभी राज कपूर ने इस ऐतिहासिक स्टूडियो के 25 साल (सिल्वर जुबली) पूरे होने की खुशी में एक शानदार पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। पार्टी में राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया, अरुणा ईरानी, निरूपा रॉय, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और लता मंगेशकर जैसे कई नामी-गिरामी स्टार्स शामिल थे। इस दौरान राज कपूर ने खुद गेट पर खड़े होकर मेहमानों का वेलकम किया था। -वेब