लखनऊ

साइबर क्राइमः अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ। जालसाजों ने भरवारा निवासी दिनेश कुमार के खाते से 72 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विभूतिखंड इलाके के भरवारा में रहने वाले दिनेश कुमार का अकाउंट मल्हौर के ऑफ इंडिया ब्रांच में है। 3 और 4 फरवरी को उनके पास खाते से रुपये निकलने के अचानक कई मेसेज आए। इसमें जालसाजों ने 72 हजार उड़ा लिए। उनका कहना है कि बैंक की सारी गोपनीय जानकारी सुरक्षित होने के बावजूद भी खाते से जालसाजों ने जमा रकम उड़ा लिए। इस पर बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि जालसाजों ने यह रकम उड़ाई है। इसके बाद फौरन खाता लॉक करवाया। साथ ही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement