मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। पिछले साल अमेरिकी सिंगर एक्टर निक जोनस के साथ शादी करने के बाद वे पहले से ज्यादा खबरों में रहने लगी हैं। अब जो खबर आ रही है वो प्रियंका चोपड़ा के फैंस को खुश कर देगी।
दरअसल, प्रियंका के पति निक जोनस पर डॉक्यूमेंट्री बन रही है जिस पर काम चल रहा है। चूंकि निक अपने भाई के साथ परफॉर्म करते हैं और वे जोनस ब्रदर्स के नाम से प्रसिद्ध हैं। इसलिए जोनस ब्रदर्स की रियल लाइफ पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बन रही है। बताया जा रहा है कि यह डॉक्यूमेंट्री अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बन रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री में हाल ही में रिलीज हुए सिंगल सकर के बारे में भी इसमें दिखाया जाएगा। इसके जरिए निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस ने वापसी की है। यह सिंगल करीब 6 साल बाद आया है। -वेब