वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों अल-नूर, लिनवुड में गोलीबारी हुई। हमला शुक्रवार दोपहर की नमाज के बाद किया गया। स्थानीय मीडिया ने फिलहाल 49 लोगों के मारे जाने की बात कही है। पुलिस ने कहा कि हम स्थिति को संभालने में जुटे हैं लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है। हमलावर सक्रिय है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने हमले को देश का सबसे काला दिन बताया। एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मस्जिद के पास से एक कार से कई आईईडी को डिफ्यूज किया गया है।
न्यूजीलैंड पुलिस के मुताबिक, हमलावर एक ऑस्ट्रेलियाई युवक ब्रेंटन टैरेंट था। गोलीबारी के बाद हमलावर को वापस अपनी कार में बैठकर बंदूक के अटकने और लोगों को आसानी से मारने के बारे में भी बात की उसने वीडियो बनाया और स्वयं इसे फेसबुक पर वयरल किया। रिपोट्र्स के मुताबिक, 28 साल के ब्रेंटन ने अपने खतरनाक मंशा वाला 37 पन्नों के एक मैनिफेस्टो भी लिखा था। इस गोलाबारी में बांग्लादेश की टीम बाल-बाल बची।
गोलीबारी स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 1.45 बजे हुई। बांग्लादेश टीम के कुछ सदस्य कोचिंग स्टाफ के साथ नमाज पढ़ने अल-नूर मस्जिद गए थे। एसपीईएन के बांग्लादेश के कॉरस्पॉन्डेंट मोहम्मद इस्लाम भी खिलाड़ियों के साथ थे। इस्लाम के मुताबिक- खिलाड़ी जैसे ही बस से उतरे, उन्होंने मस्जिद के अंदर गोलियों की आवाज सुनी। वे भीतर जाने ही वाले थे कि कई लोग अंदर से भागते हुए निकले। कुछ लोगों ने खिलाड़ियों के सामने ही दम तोड़ा। 10 मिनट में ही खिलाड़ी वहां से होटल के लिए निकल गए। -वेब