देश

कांग्रेस से जुड़े 687 पेजों को फेसबुक ने हटाया

नई दिल्ली। जांच में पाया है कि लोगों ने फेक अकाउंट्स बनाए और अलग-अलग ग्रुप्स से जुड़कर कॉन्टेंट को फैलाया और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने का काम किया। फेसबुक ने कहा कि इन फेक पन्नों में लोकल न्यूज के अलावा मुख्य विक्षी दल बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना भी की जाती थी।
कांग्रेस पार्टी के 30 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। फेसबुक के मुताबिक, उसकी जांच में पाया गया है कि लोगों ने फर्जी खातों का इस्तेमाल किया और अपने कंटेंट को फैलाने और अपनी पोस्ट पर इंटरेक्शन हासिल करने के लिए कई ग्रुपों को शामिल किया। इन पोस्टों में स्थानीय खबरें शामिल हैं। यही नहीं इन पोस्टों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे राजनीतिक विरोधियों की आलोचना की गई है। फेसबुक ने बताया कि इन पेजों के एडमिन और अकाउंट्स द्वारा मुख्य तौर पर लोकल न्यूज के साथ राजनैतिक मुद्दे शेयर किए जाते हैं। इनमें उम्मीदवारों के विचार भी शामिल हैं। इन पेजों पर प्रतिद्वंद्वी पार्टी भाजपा की आलोचना की जाती है। फेसबुक ने यह भी कहा कि हमने पाया कि ये अकाउंट कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े हैं। -वेब