देश

2060 तक भारत में मुस्लिमों की हो जायेगी सबसे ज्यादा आबादीः स्टडी

नई दिल्ली। भारत अगले 40 साल में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश होगा। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत जो अभी इस सूची में इंडोनेशिया के बाद दूसरे स्थान पर है, पहले पायदान पर काबिज होगा। भारत के बाद सबसे अधिक मुस्लिम आबादी पाकिस्तान, बांग्लादेश और नाइजीरिया में है। रिसर्च के मुताबिक, इंडोनेशिया इस पायदान पर सरककर चैथे स्थान पर पहुंच जाएगा और पाकिस्तान और नाइजीरिया रैंकिंग में ऊपर चले जाएंगे। पाकिस्तान में 2060 तक मुस्लिम आबादी 28.36 करोड़ हो जाएगी जो फिलहाल 18.4 करोड़ है। -वेब