मनोरंजन

बॉलीवुड के ज्यादातर बड़े स्टार ने राजनीतिक दखलंदाजी से बनाई रखी दूरी

बॉलीवुड। लोकसभा के चुनाव परिणाम 23 मई को आ चुके हैं। 352 सीटों के साथ एनडीए को भारी बहुमत मिला है। चुनाव में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की भी बड़ी भूमिका देखने को मिली। फिल्म इंडस्ट्री दो धड़ों में बंटी थी। एक तरफ वे लोग थे, जो भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभियान चला रहे थे तो दूसरी ओर वे थे, जो मोदी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए प्रचार कर रहे थे। लेकिन बॉलीवुड के ज्यादातर बड़े स्टार राजनीतिक दखलंदाजी से दूर रहे। इनमें वह युवा प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है, जो 10 जनवरी को मोदी से मिला था। इसमें रणवीर सिंह, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, रोहित शेट्टी, राजकुमार राव, आलिया भट्ट, एकता कपूर, भूमि पेडनेकर, अश्विनी अय्यर तिवारी और आयुष्मान खुराना शामिल थे।
चुनावी माहौल में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और अजय देवगन ने बनाई रखी दूरी। इन्होंने न किसी का सपोर्ट किया और न ही विरोध किया। -वेब