ऋषि कपूर ने अब अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। इस नए पोस्ट से फैंस हैरत मेें पड़ गये है। ऋषि कपूर के इस पोस्ट में उनका दर्द साफ दिखाई दे रहा है।
ऋषि कपूर अपने सोशल अकाउंट पर लिखा, श्आज मुझे न्यूयॉर्क में आठ महीने हो गए हैं। क्या मैं कभी घर जा पाऊंगा?श् उनके इस इमोशनल पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो जल्द से जल्द अपने घर और परिवार के बीच लौटना चाहते हैं। उनके इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर उनके जल्द होने की कामना कर रहे हैं।
विदित है ऋषि कपूर सितंबर 2018 से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने के लिए बॉलीवुड सितारे जाते रहते हैं, लेकिन किसी ने उनकी बीमारी के बारें नहीं बताया था। ऋषि कपूर की बीमारी के बारें में लोगों को तब जानकारी हुई जब पिछले दिनों फिल्ममेकर राहुल रवैल ने उनसे मिले और ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित होने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की। राहुल के पोस्ट के बाद ऋषि कपूर ने इसे कबूल किया था कि उन्हें कैंसर था। -वेब