लखनऊ

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म

लखनऊ। 27 वर्षीय रेहाना ने 4 बच्चों को जन्म दिया जिसकी उसको बिल्कुल भी उम्मीद न थी लेकिन जब उसने एक साथ चार बच्चों को जन्मा तो वह हैरान रह गई। लखनऊ के अस्पताल में रेहाना ने अपने चार बच्चों का सफलतापूर्वक जन्म दिया, इनमें से दो लड़के और दो लड़कियां हैं।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ताल्लुक रखने वाली रेहाना को केवल एक ही बच्चे की उम्मीद थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसके परिवार वाले उसे जिला अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरो ने कहा कि उसकी हालत श्नाजुकश् है और उसे लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में बुधरात देर रात को रेहाना को भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी डिलीवरी कराई।
डॉक्टर आशा मिश्रा ने कहा कि बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से एक साथ चार बच्चों को कन्सीव करना वाकई में काफी दुर्लभ है। उन्होंने आगे कहा, ष्अकसर आईवीएफ तकनीक के माध्यम से एक महिला दो या तीन बच्चों को जन्म देती है।ष् डॉक्टर आशा मिश्रा ने यह भी कहा कि समय से पहले डिलीवरी होने के बावजूद भी इन बच्चों का वजन 1.5 किलो के आसपास है।
डाॅक्टर ने कहा कि उसे अभी अस्पताल में ही रखा जायेगी तथा उसे इनकी देखरेख करने के तरीकों को भी बताया जायेग। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement