लखनऊ

8वीं मंजिल से कूदकर इंजीनियर ने की आत्महत्या

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में एक 29 साल के युवक ने बिल्डिंग की आठंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक कथित तौर पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। मृतक की पहचान आशीष गोयल के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया यह घटना रविवार को कल्याण अपार्टमेंट में हुई। घटना के बाद मृतक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मृतक गोयल अपनी कार से बिल्डिंग के अंदर आया। इस बारे में पुलिस ने बिल्डिंग में मौजूद गार्ड से भी पूछताछ की।
सीओ दीपक कुमार ने बताया हमें जैसे ही इस बारे में आस-पास के लोगों ने सूचना दी हम मौके पर पहुंचे और मृतक इंजीनियर को क्षेत्र के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। छत से कूदने की वजह से मृतक बुरी तरह घायल हो गया था। उसके सिर में से लागातार खून बहरा था। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। अभी तक पुलिस को घटना के कारण के बारे में नहीं पता चला। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement