फोर्ब्स ने अमेरिका की 80 ऐसी धनी महिलाओं की सूची जारी की है जिन्होंने खुद ही अपनी किस्मत गढ़ी है। इस सूची में भारतीय मूल की तीन महिलाओं को भी स्थान मिला है। इन महिलाओं ने न सिर्फ नए कारोबार खड़े किए बल्कि इनसे अपार संपत्ति भी अर्जित की। फोर्ब्स की सूची श्अमेरिकाश्ज रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमन 2019श् में कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की चेयरमैन और सीईओ जयश्री उल्लाल, आईटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल की को-फाउंडर नीरजा सेठी और स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नॉलजी कंपनी कंफ्लुएंट की को फाउंडर नेहा नरखेड़े को शामिल किया गया है।
इस सूची में शीर्ष पर एबीसी सप्लाय की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स हैं। इनके पास 7 अरब डॉलर की संपत्ति है। उल्लाल सूची में 18वें स्थान पर हैं। उनके पास अरिस्टा के शेयरों की 5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 1.40 अरब डॉलर की संपत्ति है। फोर्ब्स ने कहा, श्लंदन में पैदा हुई और भारत में पली-बढ़ी उल्लाल अब अमेरिका की सबसे धनी पारिवारिक कार्यकारियों में से एक हैं।श् -वेब