लखनऊ

अश्लील गाने गाने पर हनी सिंह को गैर जमानती वारंट जारी

लखनऊ. लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने हनी सिंह के नाम गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामले की सुनवाई 11 सितंबर को होगी। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने 31 दिसंबर 2012 को गोमतीनगर थाने में हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आईपीएस की दलील थी कि हनी सिंह ने ’मैं हूं बलात्कारी’ जैसे अश्लील गाने गाए। यह गाना महिलाओं के प्रति असम्मान व गंभीर अपराधों को बढ़ावा देने वाला है।
पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट लिखकर विवेचना शुरू की। 27 जून 2013 को पुलिस ने आईपीसी की धारा 292, 293 व 294 के तहत मामला दर्ज किया। हनी सिंह के लिखाफ आरेप पत्र अदालत में प्रेषित कर दिया गया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 23 दिसंबर 2013 को संज्ञान लेकर हनी को सम्मन जारी कर दिया। हनी सम्मन के बाद हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी कर दिया। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement