मनोरंजन

ऋषि कपूर के चाहने वालों के लिए खुशखबरीः वापस लौटे ऋषि कपूर

बाॅलीवुड के दिग्गज स्टार और कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर मंगलवार को अमेरिका से वापस मुंबई लौट आए। वह बीते एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। ऋषि कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर नीतू कपूर के साथ देखा गया। इस दौरान उनके चेहरे पर अपने वतन लौटने की खुशी साफ झलक रही थी जिसका वे काफी समय से बंसब्री से इंतजार कर रहे थे। -वेब