लखनऊ

युवक ने सास को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

लखनऊ। राजधानी के अलकनंदा अपार्टमेंट में युवक अभिषेक के अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद को शूट करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की 11 साल की बेटी ने पिता की हकीकत बयां की है। झगड़े के बाद पत्नी अपनी मां को बुला लाई। इससे नाराज होकर युवक ने सास पर अंधाधुध फायर करना शुरू कर दिया था। इसके बाद खुद को शूट किया।
मामला गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट के क्यू ब्लॉक में फ्लैट नंबर 503 का है। यहां के निवासी अभिषेक सिंह (27) पुत्र अनिल सिंह अपनी पत्नी प्रज्ञा व 11 साल की बेटी के साथ रहते थे। शनिवार (सात सितंबर) की देर रात करीब 1ः30 बजे किसी बात पर पति और पत्नी का झगड़ा हुआ। उसने पत्नी को मारना-पीटना शुरू किया। इसपर पत्नी अपनी मां चंदा देवी (56) को बुला लाई। इस बात से नाराज पति ने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से इधर- उधर फायर करना शुरू कर दिया। पत्नी की मां चंदा देवी ने बताया कि बेटी के बुलाने पर मैं अपनी बहू के साथ उसके घर पहुंची थी। तभी बेटी के पति ने अंधाधुध फायर करना शुरू कर दिया। घटना में मुझे पेट में गोली लगी। इसके बाद अपनी कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर गोली मार ली। घटना में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई थी। ट्रामा सेंटर में चंदा देवी का इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement