राज्य

गुरू हुए कांग्रेस से गायब, गुरू को करारा झटका

चंडीगढ़, जेएनएन। ऐसा प्रतीत होता है कि नवजोत सिंह सिद्धू का अब कांग्रेस के में वह स्थान नहीं रहा जो पहले था। पार्टी ने उनको बड़ा झटका दिया है और कभी देशभर में चुनाव प्रचार के लिए सबसे अधिक मांग में रहने वाले सिद्धू को हरियाणा सहित दो राज्यों के चुनाव प्रचार से दूर रखा है। पंजाब की राजनीति से गायब हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धू अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने स्टार प्रचारकों की सूची में भी नहीं रखा है। जो कि उनके एक करारा झटका है।
लोकसभा चुनाव और एक साल पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिद्धू को स्टार प्रचारक बनाया था। लोकसभा चुनाव 2019 में भी वह पूरे देशभर में कांग्रेस का प्रचार करते रहे थे। लोकसभा चुनाव के साथ ही नवजोत सिद्धू का राजनीतिक ग्राफ पंजाब में गिरने लगा था। लोकसभा चुनाव में सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया था। जिसके बाद कांग्रेस ने बठिंडा सीट पर मिली हार के लिए सिद्धू को दोषी ठहराया था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से स्थानीय निकाय विभाग वापस लेकर उन्हें ऊर्जा विभाग दे दिया था, लेकिन सिद्धू ने नया विभाग लेने से मना कर दिया।
राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के हस्तक्षेप के बावजूद मामले का हल नहीं निकला जिसके चलते सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से वह लगातार पार्टी, मीडिया व सरकार से दूरी बनाए हुए हैं। लगता है अब कांग्रेस ने भी उनसे दूरी बनानी ली है। ऐसे में गुरु सिद्धू के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। -वेब