लखनऊ

लखनऊ 121 फुट ऊंचे रावण का दहन दिया, रामलीला मैदान में धू धूकर जल उठा रावण का पुतला।


राजधानी के ऐशबाग, झूलेलाल वाटिका, महानगर, लोहिया पार्क में मनाया गया दशहरा पर्व
लखनऊ. मंगलवार को प्रदेश भर में असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक पर्व विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लखनऊ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 121 फुट ऊंचा रावण का पुतला जलाया गया। इसके साथ यहां 25 फुट का प्लास्टिक का पुतला भी बनाया गया था। जिसे जलाया नहीं बल्कि मंच के भीतर समा दिया गया। लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने का भी संदेश दिया गया। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के सचिव आदित्य द्विवेदी ने बताया कि ऐशबाग मैदान में मंगलवार को 121 फूट का रावण दहन किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। यहां कुंभकरण का भी 71 फुट और मेघनाद का 61 फुट का पुतला दहन हुआ। यहां इस बार दशहरे की थीम पाकिस्तान आतंकवाद और प्लास्टिक का एकल उपयोग बंद किए जाने पर है। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। हजारों की संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे।
झूलेलाल वाटिका में 81 फुट का रावणरू मौसमगंज में चल रहे रामलीला के समापन पर मंगलवार को झूलेलाल वाटिका तक रथयात्रा निकाली गई। मंगलवार को 81 फुट के रावण और 65 फुट के मेघनाद का दहन हुआ। रामलीला समिति के निदेशक शिव कुमार ने बताया कि इस दौरान राम और रावण की सेनाओं को युद्ध भी दिखाया गया। मेघनाद का हुआ था दहनरू लाला गुरुचरण लाल रौनियार वैश्य रामलीला प्रन्यास के प्रबंधक कपिल कपूर बताते हैं कि हेवलेट मार्ग स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को 35 फुट के मेघनाद का पुतला जलाया सोमवार जो ही जलाया गया था। मंगलवार को 40 फुट का रावण के पुतले का दहन किया गया।
लोहिया पार्क में भी हुआ रावण दहनरू गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में 30 फुट का रावण जलाया गया। श्री पब्लिक बाल रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र रस्तोगी ने बताया कि इस दौरान यहां आकर्षक आतिशबाजी की गई। 14 को भी होगा रावण वधरू चैक स्थित फूल वाली गली के नेपाली पार्क में 14 अक्टूबर फिर से दशहरा मनाया जाएगा। श्री शिशु बाल रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप चैहान ने बताया कि इस दौरान यहां दो रावण होंगे। एक 45 फुट का होगा तो दूसरा 35 फुट का।.-वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement