लखनऊ। पुलिस मुख्यालय के पास बुधवार देर रात एक महिला की गला रेतकर फेंक दिया गया। महिला लहूलुहान अवस्था में शहीद पथ के किनारे पड़ी रही। वहां से गुजर रही आलमबाग निवासी एक राहगीर महिला ने उसे देखा और घायल को गाड़ी में लादकर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक घायल महिला ने अपना नाम सीमा सोनी बताया है, जिसका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने एक मोबाइल नंबर लिखकर दिया। सोनी ने हमलावर के नाम का पहल अक्षर एन लिखकर दिया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर हमलावर को हिरासत में ले लिया है।
हमलावर ने सीमा के गले पर तेज हथियार से वार किया था, जिससे वह बोलने में असमर्थ है। देर तक सड़क पर पड़ी रहने के कारण महिला के शरीर से काफी मात्रा में खून बह गया था। डॉक्टरों की टीम महिला का इलाज कर रही है। हालांकि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। माना जा रहा है कि सोनी गोसाईगंज या उसके आसपास के इलाके की है। पुलिस सोनी के घरवालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
महिला ने बेहोश होने से पहले हमलावर का नंबर दिया था, जिसके आधार पर पुलसि ने नदीम खान नाम युवक की पड़ताल की। फेसबुक पर उसकी फ्रेंड लस्टि में सीमा खान भी नजर आई। फोटो खंगाले गए तो सीमा खान की शक्ल घायल जो सीमा सोनी बताई जा रही थी काफी मिलती-जुलती लगी। हाथ की अंगूठियां भी मिलती जुलती लगीं। एक अन्य फोटोग्राफ में नदीम खान एक वाहन चलाता दिखाई दिया उस वाहन का मालिक थाना नाका क्षेत्र अंतर्गत उदय गंज का पाया गया। वाहन के मालकि ने सबको पहचान लिया। उसकी निशानदेही पर गोमतीनगर इलाके से मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । घटना में इस्तेमाल किया गया हथयिार व रक्त रंजित वाहन भी बरामद कर लिया गया हैैै। -वेब