लखनऊ

मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह

लखनऊ। कैंट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया दोपहर एक बजे तक भी गति नहीं पकड़ी। सुबह सात से नौ बजे तक जहां 3.7 : वोट पड़े थे ,11 बजे तक कुल 9.4 : प्रतिशत मतदान हुए। वहीं 175 लखनऊ कैंट विधानसभा उप निर्वाचन में दोपहर एक बजे तक 16.10 : प्रतिशत मतदान पड़े।
कैंट विधानसभा उपचुनाव में सुबह बेहद धीमी गति से मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक 3.7 : वोट पड़े थे। जिसके बाद मतदाताओं का आना शुरू हुआ और 11 बजे तक कुल 9.4 : प्रतिशत तक मतदान हुए। वहीं दोपहर एक बजे तक केवल 16.10 : प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले चुनाव में भी कैंट क्षेत्र में 50 फीसद से कम वोटिंग हुई थी। इस बार भी यहां के मतदाताओं से वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
जनता इंटर कॉलेज आलमबाग में बीजेपी प्रत्याशी सुरेश चंद तिवारी ने वोट डाला। उनके साथ पत्नी अर्चना तिवारी साथ में छोटी बह अर्पणा वह बड़ी बहू रिचा तिवारी ने भी वोट डाले। इसी बीच 301 संस्कृत पाठशाला कैंट में ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। जिसे बदलने की कवायद की गई। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement