राज्य

युवाओं को गुरू नानक देव की शिक्षाओं पर चलने की जरूरतः वेंकैया नायडू

चंडीगढ़। 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पंजाब विधानसभा में आयोजित विशेष सेशन को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने संबोधित किया। उन्होंने सभी और खासतौर से युवाओं को गुरू नानक देव की शिक्षाओं पर चलने को कहा।
बोले कि उनकी शिक्षाएं समस्त मानवता के लिए कल्याणकारी हैं। उन्होंने सदैव मानवता की राह दिखाई है। नायडू ने आशा जताई कि करतारपुर कॉरिडोर विश्वभर में शांति, सद्भावना व मानवता का पैगाम देगा। बता दें कि वैंकेया नायडू ने पंजाबी भाषा में संबोधन की शुरुआत की।
पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह ने भी पंजाबी भाषा में संबोधन किया। उन्होंने श्री गुरू नानक जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा कि गुरू साहिब ने काम करने की शिक्षा दी। सारी मानवता को उनके बताए रास्ते पर चलते की जरूरत है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायाण आर्य और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को स्मृति चिन्ह और स्मृति चिन्ह के रूप में 550वें प्रकाश पर्व पर बनाए गए सोने व चांदी के सिक्के भेंट किए। -वेब