पटना। आज तक आपने इंसान के मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस को देखा होगा लेकिन इस बार बिहार पुलिस एक मुर्गे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। ये मामला ऐसा है कि कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के तिरोजपुर की पुलिस इस केस को लेकर खुद हैरान है। पुलिस फिलहाल मुर्गे के हत्यारे को ढूंढने में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव की निवासी कमला देवी ने एक मुर्गा फार्म खोल रखा है। एक दिन पड़ोसी ने दौड़ाकर एक मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला। मुर्गा की हत्या के इस मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।
मुर्गा फार्म चलाने वाली कमला देवी ने अपने मुर्गा की हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी जांच करने की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। अब पुलिस कातिल की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक कमला देवी के पड़ोसी ने दौड़ाकर मुर्गा को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद विवाद शुरू हुआ तो आरोपियों ने मुर्गा फार्म चलाने वाले कमला देवी और उसके पुत्र इंदल को पीट पीटकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद पीड़ित कमला देवी ने दुर्गावती थाने में मामला दर्ज करवा दिया। -वेब