नई दिल्ली। भारतीय कस्टम अधिकारियों ने गुजरात के कांडला बंदरगाह पर चीन के एक जहाज को पकड़ा है। यह जहाज चीन से कराची जा रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार जहाज का नाम नाम ’दा क्वी योन’ है। खबरों के अनुसार शिप के कार्गो में मिसाइल लॉन्च करने का सामान मिला है।
खबरों के अनुसार चीन यह सामान पाकिस्तान को भेज रहा था। शिप पर हांगकांग का झंडा लगा हुआ है और पोर्ट कासिम (कराची) लिखा हुआ था।खबरों के अनुसार ’दा क्वी योन’ शिप चीन के जियांग्सू प्रांत से 17 जनवरी 2020 को रवाना हुई थी। 3 फरवरी 2020 से इसकी लोकेशन कांडला बंदरगाह पर ही है।
शिप का आकार 166.5Û27.4 बताया जा रहा है और इसका वजन 28,341 टन है। बंदरगाह की जैटी-15 पर ये शिप खड़ी है। जहाज में करीब 22 क्रू मेंबर सवार बताए जा रहे हैं। -वेब