भाषा, लंदनः भारत में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह दुनिया भर के नेताओं को एक प्रतियोगिता में पछाड़कर ’सर्वकालिक महान नेता’ बन गए हैं। ’बीबीसी वल्र्ड हिस्ट्रीज मैगजीन’ की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें यह पदवी हासिल हुई। उन्हें 38 फीसदी से ज्यादा मत मिले।
दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता संगेम के सेनानी अमिलकार काबराल रहे जिन्हें 25 फीसदी वोट हासिल हुए। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विस्टन चर्चिल सात फीसदी वोट के साथ तीसरे स्थान, अमेरिकी राष्ट्रपति अब्रहाम लिंकन चैथे और व पांचवें स्थान पर ब्रिटिश साम्राज्ञी एलिजाबेथ प्रथम रहीं। – वेब
दुनिया के सर्वकालिक महान नेताओं की सूची में महाराजा रणजीत सिंह नं0 1
