लखनऊ

निरस्त हो सकता है आपका पैन कार्ड

लखनऊ। 17.58 करोड़ लोगों का पैन कार्ड निरस्त हो सकता है अगर वे 31 मार्च 2020 तक पैन को आधार से लिंक कराने में असफल रहे। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार 27 जनवरी तक 30.75 करोड़ पैन आधार से जोड़े जा चुके हैं। आयकर विभाग ने सोमवार को कहा कि आधार को पैन से जोड़ना अनिवार्य है और लोगों को इसके लिए निर्धारित 31 मार्च की निर्धारित समय सीमा का पालन करने को कहा है।
विभाग ने पिछले महीने कहा था कि अगर 31 मार्च तक स्थाई खाता संख्या को आधा से नहीं जोड़ा जाता है, यह (पैन) काम नहीं करेगा। आयकर विभाग ने कहा, ’’इस समय सीमा का पालन करे। विभाग ने सोशल मीडिया पर दिये पोस्ट में कहा है, ’’पैन को 31 मार्च से 2020 से पहले आधार से जोड़ना अनिवार्य है। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement