लखनऊ

यूपी में पैर पसार रहा है कोरोना

लखनऊ। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में पैर पसारते दिखाई दे रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने संक्रमित इलाकों को सैनिटाइज व लॉकडाउन की मदद से कुछ हद तक इसे काटना शुरू कर दिया। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी के केजीएमयू में 740 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 40 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से चार लखनऊ में भर्ती कराए गए हैं।
बताया जाता है कि टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 64 वर्षीय पुरूष को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, 25 वर्षीय पुरुष, 18 वर्षीय युवती व 76 वर्षीय पुरुष को बीकेटी स्थित रामसागर अस्पताल भेजा जा रहा है। उधर, 36 कोरोना पॉजिटिव आगरा में भर्ती हैं। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement