लखनऊ

कोरोना वायरस का गढ़ बनता जा रहा है लखनऊ

लखनऊ। जेएनएन। कोरोना वायरस लगातार राजधानी लखनऊ में पांव पसार रहा है। एक के बाद एक नए इलाकों में पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को दो और महिलाओं में कोरोना की पुष्टि के बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 179 पहुंच गई है। केजीएमयू की लैब में हुई जांच में 52 वर्षीय व 24 वर्षीय महिला में वायरस की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज लखनऊ के तोपखाना निवासी हैं। बताया जा रहा है कि एक संक्रमित युवक के घर के सदस्य हैं। बता दें, रविवार को डेढ़ सौ से अधिक भेजे गए नमूनों में एक मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। यह सदर के एक ही परिवार का 11वां सदस्य है।
सदर में एक किराना स्टोर संचालक के परिवार में अब तक दस लोगों को कोरोना वायरस चपेट में ले चुका था। वहीं, रविवार को युवक 11वां सदस्य हो गया है। किराना स्टोर पर तैनात नौकर कसाईबाड़ा में घर-घर सामान की डिलीवरी करने जाता था। ऐसे में सबसे पहले नौकर संक्रमण की चपेट में आया। इसके बाद स्टोर मालिक मेें संक्रमण हो गया।
लोहिया संस्थान में शनिवार देर रात लाए गए कोरोना पॉजिटिव मंदबुद्धि मरीज के ठिकाने का पता नहीं चल सका है। उसके घर की जानकारी न होने से उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश नहीं हो पा रही है। एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक, अभी तक छानबीन में इसके राजस्थान का निवासी होने की बात सामने आ रही है। मगर, यह पता कन्फर्म नहीं हो पा रहा है। लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक, एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई थी। ऐसे में इमरजेंसी को सैनिटाइज कराया गया। यह सुरक्षा के लिहाज से किया गया। इस दौरान मरीजों को थोड़ी असुविधा हुई।
सोमवार को दो और महिलाओं में कोरोना की पुिष्ट के बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 179 पहुंच गई है। इसमें लखनऊ के 106 हैं। वहीं, 26 सहारनपुर, 17 असम, नौ राजस्थान, एक झारखंड, 16 दिल्ली और एक अंडमान का पॉजिटिव मरीज है। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement