नई दिल्ली। इंडिया के कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यूपी, झारखंड, बिहार में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं उत्तराखंड में मरीजों की संख्या स्थिर है। देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 30 हजार के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1543 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 62 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29435 हो गई है।
झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है रांची में हालत तो बेकाबू होते जा रहे हैं यहां ने इलाकों में भी महामारी फैलती जा रही है। सोमवार को राज्य में 21 नए मामले मिले इनमें से 20 अकेले रांची के हैं। इन संक्रमितों के मिलने के साथ राज्य में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 103 पहुंच गई। वहीं रांची में मरीजों की तादाद 75 पर पहुंच गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो झारखंड की राजधानी रांची में सिर्फ 3 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। यहां मरीजों की राष्ट्रीय वृद्धि दर तीन गुनी है । अभी तक आंकड़ों के अनुसार देश में 10 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हुई। सोमवार को मिले मरीजों में एक पुलिस का एएसआई भी शामिल है जिसकी ड्यूटी हिंदपीढ़ी में लगी थी। हिंद पीढ़ी से निकलकर वायरस इटकी, कडरू, कांके, रेलवे स्टेशन, अपर बाजार, डोरांडा और कोतवाली थाना क्षेत्र तक पहुंच गया है। सोमवार को हिंदपीढ़ी से सात, ईटकी से तीन, बेड़ो से चार और कडरू, डोरंडा, कांके, बुंडू, रांची रेलवे स्टेशन और कोतवाली थाना क्षेत्र से एक-एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दूसरी तरफ राहत भरी खबर यह है कि इस बीच राज्य के पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गये हैं। ठीक होने वालों में दो धनबाद के और तीन रांची हिंदपीढ़ी के मरीज हैं।
प्रदेश में सोमवार को कोरोना से संक्रमित 113 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें अकेले कानपुर के ही 27 हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा मरीज 17 फिरोजाबाद में पाए गए हैं। इस तरह अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1986 पहुंच गई है। इसमें तबलीगी जमात के 1089 हैं। प्रदेश में कोरोना से प्रभावित 60 जिले हैं। झांसी और गोरखपुर कोराना सोमवार को संक्रमित जिलों में शामिल हो गए हैं। 399 मरीज अब तक ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं।
कोरोना वायरस की वजह से अब तक 31 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें आगरा में 10 हुई हैं। मुरादाबाद में छह मौतें हुई हैं। इसके बाद मेरठ में पांच मौतें हुई हैं। कानपुर में तीन मौतें हुई हैं। लखनऊ, वाराणसी, बस्ती, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और श्रावस्ती में एक-एक मौत हुई है।
बिहार में सोमवार को अबतक कोरोना के 69 नए मरीजों की पहचान हुई है। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 346 तक पहुंच गई है। 69 नए पॉजिटिव केस में मुंगेर 22, रोहतास 16, मधुबनी 5, पटना 6, लखीसराय 3, औरंगाबाद 5, भोजपुर 7 व सारण, नवादा, दरभंगा, नालंदा और पूर्णिया में 1-1 कोरोना के मरीजों की पहचान की गई। कोरोना से 24 जिले अबतक प्रभावित हो चुके हैं। बिहार में 56 मरीज स्वस्थ हो अस्पताल से घर लौट चुके हैं। -वेब