लखनऊ

आरएलबी अस्पताल 3 दिनों के लिए सील

लखनऊ। राजधानी का आरएलबी अस्पताल 3 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। चार मई को महिला को भर्ती कर यहां इलाज हुआ था, जिसकी रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव आई थी। सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया है। सभी अस्पताल कर्मियों की जांच के लएि सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक अस्पताल सील रहेगा। वहीं जहां गुरुवार को कोई नया केस नहीं मिलिने से राहत मिली थी वहीं शुक्रवार को तीन नए केस मलिने से चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को केजीएमयू में हुई जांच के अनुसार 738 टेस्ट में 11 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से तीन पॉजटिवि मामले लखनऊ के हैं, जिनमें से एक केस सब्जी मंडी कैसरबाग, दूसरा केस फतेहगंज अमीनाबाद तथा तीसरा मामला नरही का है। यहां एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसकी जांच प्राइवेट लैब में हुई है। वहीं फतेहगंज गल्ला मंडी में यह पहला मामला है।
ऐसे में अब मरीजों की संख्या 256 हो गई है । इसमें लखनऊ के 173 मरीज हैं। शेष मरीज विभिन्न जनपदों के हैं। वहीं निजी अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस कॉलेज में 47 मरीज भर्ती किए गए थे, सभी की छुट्टी हो गई है। ऐसे में अब तक साढ़ामऊ अस्पताल से 59, केजीएमयू से 14, निजी कॉलेज से 87, लोहिया संस्थान से 10, पीजीआइ से दो, कमांड से दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती महिला की मौत हो गई है। उसके बुखार के साथ-साथ सांस फूलने की समस्या हो रही थी। शाम को उनकी मौत हो गई। ऐसे में शव को मर्च्युरी में रख दििया गया। रिपोर्ट आने पर परिवारजनों को शव सौंपा जाएगा। चिनहट निवासी 73 वर्षीय वृद्धा को सांस लेने में तकलीफ थी। परिवारजन उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाए। इस दौरान जांच में बुखार भी मिला। ऐसे में कोरोना के संदिग्ध मरीज के तौर पर भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवा शीष शुक्ला के मुताबिक शाम को वृद्धा की मौत हो गई। महिला का स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिया गया। वृद्ध महिला का शव पैक कराकर मर्च्युरी में रखा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही परिवारजनों का सौंपा जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गाइड लाइन के अनुसार संस्कार किया जाएगा। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement