देश

सरकार का वंदे भारत मिशन गुरुवार से शुरू

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सरकार का वंदे भारत मिशन गुरुवार को शुरू हो गया। मिशन के दूसरे दिन आज सिंगापुर से एयर इंडिया की पहली फ्लाइट भारतीयों को लेकर दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली पहुंची। चार दूसरे देशों से भी आज एक-एक फ्लाइट आएगी। बांग्लादेश से 167 लोग आएंगे। बाकी देशों से आने वाली फ्लाइट में कितने लोग आएंगे, यह साफ नहीं हो पाया है।
वंदे भारत मिशन के तहत पहली फ्लाइट अबू धाबी से 177 भारतीयों को लेकर गुरुवार रात 10 बजकर 9 मिनट पर कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। 5 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण दिखने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। दूसरी फ्लाइट दुबई से 182 यात्रियों को लेकर रात 10 बजकर 45 मिनट पर कोझिकोड पहुंची। -वेब