नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। देश में लॉकडाउन के 54 दिन में यह उनका पांचवां देश के नाम संदेश होगा। पहली बार उन्होंने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था। इस बार वे लॉकडाउन के चैथे फेज पर बातचीत कर सकते हैं। लॉकडाउन फेज-4 पर कोई भी फैसला लेने के पहले पहले मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों से करीब 6 घंटे बातचीत की थी।
कोरोना की वजह से देश पहला लॉकडाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल तक और दूसरा लॉकडाउन 15 अप्रैल से 3 मई तक रखा गया था। इसके बाद तीसरे फेज का लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक है। – वेब
आज रात 8 बजे होगा मोदी का पांचवा देश के नाम संदेश
