लखनऊ

लखनऊ में मरीजों का आंकड़ा 10 हजार पार

Test

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और पीजीआई के तीन डॉक्टर सहित 336 लोग बुधवार को संक्रमित मिले। वहीं, मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक सात मरीजों की मौत हुई। अब राजधानी में मरीजों की संख्या 10141 हो गई है। वहीं, बुधवार को 461 लोग डिस्चार्ज हुए। घर लौटने वालों की कुल संख्या 5504 हो गई है।
कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि लक्षण के आधार पर उन्होंने अपनी जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनके संपर्क में आने वालों से अपील की कि जांच करा लें और क्वारंटीन रहें। इससे पहले ब्रजेश पाठक की पत्नी भी पॉजिटिव आई थीं। पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग के तीन डॉक्टरों के संक्रमित निकलने पर विभाग को बंद कर सैनिटाइज किया गया।
कैंटीन को भी बंद कर दिया गया है। तीनों डॉक्टरों के संपर्क में आने वाले करीब 40 लोगों की जांच कराई जाएगी। इसी तरह इंदिरानगर बाल महिला चिकित्सालय में तैनात लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित निकला। उसकी ड्यूटी लगातार कोरोना जांच में लगाई जा रही थी। 1090 पावर लाइन के दो कर्मचारी पॉजिटिव निकले हैं। इस पर कार्यालय को सैनिटाइज कराने के बाद 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।
आलमबाग में 19, इंदिरानगर में 22, गोमतीनगर में 23, हसनगंज में 9, जानकीपुरम में पांच, विकासनगर में छह, ठाकुरगंज में 10, सआदतगंज व तालकटोरा में आठ-आठ पॉजिटिव आए। – वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement