भारतीय सेना के बिहार रेजिमेंट और आईटीबीपी के जवानों की दिलेरी के सुबूत अब सामने आते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुद तस्वीरों में चीन के शिनजियांग प्रांत में दफनाए गए 80 से ज्यादा सैनिकों की कब्रें दिखाई दे रही हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि ये कब्रें उन्हीं चीनी सैनिकों की हैं जिनकी गलवान घाटी संघर्ष में मौत हो गई थी।
गलवान घाटी में 15 जून को हिंसक संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे और चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिक हताहत हुए थे। भारत ने जहां अपने मारे गए सैनिकों की संख्या का ऐलान किया लेकिन चीन ने आजतक अपने मारे गए सैनिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अब पहली बार चीनी सैनिकों के कब्र की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ’चीनी ट्विटर’ कही जाने वाली वहां की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर वायरल हो रही यह चीनी सैनिकों के कब्र की तस्वीर उसके झूठ की पोल खोल रही है। उस समय चीन ने दावा किया था कि इससे तनाव और ज्यादा भड़क सकता है। तस्वीर में एक स्मारक दिख रहा है जिस पर लिखा है कि ’इन सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी।’ -वेब
गलवान घाटीः भारतीय सेना की दिलेरी के सूबूत आये सामने
