राज्य

किसी के बाप का नहीं महाराष्ट्र, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे

Kangna Ranaut

मुंबई। कंगना रनौत और शिवसेना के बीच घमासान जारी है। दोनों एक-दूसरे पर पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा था कि मुंबई मराठी मानुष के बाप की ही है। इस पर अब कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी के बाप का नहीं महाराष्ट्र, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?
कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ’किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूं, हां मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे ?’
इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कंगना के ऊपर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस के ऊपर अविश्वास जताया है और उसकी बदनामी की है। उसके अनुसार कंगना को अब मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है। – वेब