मुंबई। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से मुंबई की तुलना करने के पर जारी विवाद के बीच वाई श्रेणी की सुरक्षा में अभिनेत्री कंगना रनौत आज मुंबई आ रही हैं। शिवसेना से तकरार और संजय राउत से जुबानी जंग के बीच कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में स्थित अपने घर से मुंबई के लिए निकल चुकी हैं। बीते कुछ दिनों के विवाद को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई पहुंचते ही कंगना को शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्हें प्रोटेक्ट करने के लिए 11 केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराई गई सिक्योरिटी टीम उनके साथ होगी। वहीं, बीएमसी मुंबई पहुंचने से पहले उनके दफ्तर को तोड़ने की तैयारी में है। बता दें कि मुंबई न आने की धमकी के बीच कंगना ने नौ सितंबर को मुंबई जाने का बीते दिनों ऐलान किया था और वह अपने वादे के मुताबिक आज मुंबई के लिए निकल चुकी हैं। -वेब
कंगना रनौत और मुंबई सरकार में जंग जारी
September 9, 2020
6 Views
1 Min Read

You may also like
BLUE SPARK NEWS
Lucknow, U.P. India. Asian Country.