देश

कोरोना कहरः दिल्ली में 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने अटकलों पर विराम लगाते हुए सभी स्कूलों को 5 अक्टूबर तक बंद रखने की घोषणा की है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सर्कुलर जारी किया।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकतर राज्य सरकारें अभी हिचक रही हैं। आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्य स्कूल खोल रहे हैं। मगर हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात में सरकारें स्कूल नहीं खोल रहीं हैं। अब इस लिस्ट में दिल्ली भी शामिल हो गई है।
दिल्ली सरकार के सर्कुलर के मुताबिक, जरूरत के हिसाब से पुरानी गाइडलाइंस के मुताबिक, टीचर्स और स्टाफ को स्कूल बुलाया जा सकता है। सरकारी, ऐडेड, प्राइवेट और एमसीडी समेत दिल्ली के सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि इस सर्कुलर के बारे में स्टाफ, पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को फोन कॉल,एसएमएस या अन्य माध्यमों से जानकारी दें। -वेब