लखनऊ

25 से अधिक हुक्का बारों पर मारा गया छापा

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बुधवार रात को राजधानी के छह थानाक्षेत्रों में संचालित हो रहे 25 से अधिक हुक्का बार में छापा डाला गया। इस दौरान 13 लोग हिरासत में लिये गये। इसमें हुक्का बार में काम करने व हुक्का पीने वाले शामिल है। पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में फ्लेवर्ड और हुक्का बरामद किया। पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसी महीने में हुक्का बार पर हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद कमिश्नरेट के सभी हुक्का बार संचालकों को नोटिस जारी की गई थी। बुधवार को पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देश पर छापेमारी की गई। यह छापेमारी हजरतगंज इलाके में एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा, गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार में एसीपी श्वेता श्रीवास्तव, महानगर व अलीगंज में एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापा डाला गया। हजरतगंज में 4, महानगर में तीन, अलीगंज में 4, गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार में 9 स्थानों पर छापेमारी की गई। वहीं विभूतिखंड इलाके में 5 स्थानों पर छापा डाला गया। इसके अलावा हुसैनगंज, पीजीआई, गुडंबा थाने में भी छापा डाला गया।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक गोमतीनगर व विस्तार थाने की संयुक्त टीम ने 9 स्थानों पर छापा डाला। इस दौरान फायर साइट कैफै विरामखंड से दो शुभम चैरसिया और शंभू प्रसाद गिरफतार किये गये। वहीं छह हुक्का व पाइप बरामद किया गया। वहीं विराजखंड के पेवेल विस्ट्रो से रवि सिंह को गिरफ्तार किया गया। यहां से हुक्का व फ्लेवर्ड बरामद किया गया। इसके अलावा विकासखंड के फ्लैंटर, विशालखंड के हुक्की-टुक्की में भी छापा डाला गया। वहीं हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक नरही के विंग्स ऑफ फायर में छापे के दौरान दो लोग पकड़े गये। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement