मॉस्को, रायटर। दुनिया भर में कोरोना महामारी का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर रूस को एक और सफलता हासिल हुई है। रूस की समाचार एजेंसी त्प्। के अनुसार रूस में दूसरी कोरोना वैक्सीन का मानव ट्रायल पूरा हो गया है। दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार करने के बाद अब रूस अगले महीने दुनिया को फिर से चैंकाने की तैयारी में है।
रूस ने साइबेरिया वेक्टर इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित दूसरी कोरोना वायरस वैक्सीन का मानव ट्रायल पूरा कर लिया है। रूस की साइबेरिया वेक्टर इंस्टीट्यूट ने इसी महीने की शुरुआत में इस कोरोना वैक्सीन के शुरुआती चरण या दूसरे चरण का ट्रायल पूरी होने की जानकारी दी थी। -वेब