विदेश

चीन ने वन चाइना पॉलिसी की दुहाई देते हुए भारतीय मीडिया को दी नसीहत

चीन ने 10 अक्टूबर को आने वाले ताइवान के राष्ट्रीय दिवस समारोह को लेकर नसीहत दी है। इसके जवाब में ताइवान ने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और वहां मीडिया को आजादी है।
भारत में चीन के दूतावास की तरफ से बुधवार को जारी बयान में भारतीय मीडिया को आगामी 10 अक्टूबर को होने वाले ताइवान के राष्ट्रीय दिवस समारोह से बचने की नसीहत देने की हिमाकत की गई। इसके जवाब में ताइवान ने चीन को करारा जवाब दिया है। ताइवान के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया कि कम्यूनिस्ट चीन भारतीय उपमहाद्वीप में सेंसरशिप लागू करना चाहता है।
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ’भारत धरती पर सबसे बड़ा लोकतंत्र है जहां जीवंत प्रेस और आजादपसंद लोग हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि कम्यूनिस्ट चीन सेंसरशिप थोपकर उपमहाद्वीप में घुसना चाहता है। ताइवान के भारतीय दोस्तों का एक ही जवाब होगा- भाड़ में जाओ।’ -वेब