लखनऊ। शहर में कोरोना का प्रकोप छाया हुआ है। हर रोज वायरस कई की जान ले रहा है। बुधवार को भदोही के सीडीओ समेत चार की कोरोना से मौत हो गई। वहीं पांच सौ अधिक बीमार हुए। चकबंदी अधिकारी में वायरस मिलने पर मोहनलाल गंज तहसील बंद कर दी गई है।
भदोही सीडीओ विवेक त्रिपाठी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआइ शिफ्ट कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इसके अलावा शहर निवासी तीन मरीजों की मौत हुई। सितंबर से लेकर अब तक लखनऊ निवासियों की 24 घंटे में तीन मौतों का आंकड़ा सबसे कम रहा। मगर, मरीजों की हर रोज मौतों का सिलसिला जारी है। वहीं 529 मरीजों में वायरस पाया गया। उधर, मोहनलालगंज तहसील में चकबंदी अधिकारी में कोरोना पाया गया। ऐसे में तहसील को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इससे पूर्व भी पिछले सप्ताह कर्मियों के पॉजिटिव मिलने पर तहसील बंद हुई थी। शुक्रवार से तहसील में कामकाज शुरू होंगे। -वेब