लखनऊ। भूतपूर्व सैनिको को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। उन्हें अब समूह ख के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उप्र लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा में बदलाव किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बदलाव के लिए अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-’ख’ के पदों पर 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य किए जाने हेतु उ.प्र. लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए अनुमति प्रदान की है। -वेब