कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एवं कैबिनेट कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को:आइटमः कहा। कमलनाथ ने इमरती देवी के बारे में कहा कि:आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या ’आइटम’ है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा, मन आज वेदना से भरा हुआ है। एक महिला जो मजदूर के रूप में संघर्ष करते हुए मंत्री के पद तक पहुंची हैं, उनके लिए कमलनाथ जी ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। कल मैं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे मौन व्रत रखूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने जो अपमान किया उसका प्रायश्चित मैं करूंगा।
मध्यप्रदेश की भाजपा इकाई ने राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। बता दें कि कमलनाथ ने एक चुनावी रैली में भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को ’आइटम’ कहा था। -वेब
3expressed