लखनऊ

नगर निगम ठेकेदार ने गोलीमारकर की आत्महत्या

लखनऊ। सोमवार को एक युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गंभीर अवस्था में युवक को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर चैक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
मामला चैक थानाक्षेत्र का है। यहां के अग्रवाल धर्मशाला के पीछे काली जी बाजार में रहने वाले विक्रांत खन्ना नगर निगम में ठेकेदारी करते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विक्रांत ने अपने कमरे में लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी पर सटाकर गोली मार ली थी। गोली की आवाज सुनकर विक्रांत के भाई नितिन ने कमरे में जाकर देखा तो वह लहूलुहान पड़े थे। इसके बाद विक्रांत को परिवारजन ट्रामा सेंटर लेकर गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। ट्रामा सेंटर में विक्रांत ने दम तोड़ दिया। एसीपी चैक आइपी सिंह ने बताया कि विक्रांत के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। नोट में लिखा है कि मुझसे यह रोज-रोज का चक्कर और सिर दर्द अब नहीं सहा जा रहा है। मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। जय भोले… पुलिस ने विक्रांत की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement