बल्लभगढ़ में 21 वर्षीय लड़की निकिता तोमर की हत्या के मामले में तीसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी हो गई है। गिरफ्तार अजरू ने इस हत्या कांड के मुख्य आरोपी तौसिफ को पिस्टल मुहैया कराया था। हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में दर्जनों जगहों पर छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी तौसिफ अहमद के मामा की पहचान केवल इस्लामुद्दीन के रूप में हुई है, जो वर्तमान में 30 जून, 2016 को गुरुग्राम में एक पुलिस निरीक्षक का अपहरण करने के लिए भोंडसी में 10 साल की सजा काट रहा है। पता चला है कि तौसिफ इन्हीं की मदद से हथियार लेकर आया था।
निकिता ने जिस प्राइवेट स्कूल में पांचवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की, उसी स्कूल में आरोपी तौशीफ भी पढ़ता था। वह, यहां हॉस्टल में रहता था। इसी दौरान वह निकिता से एक तरफा प्यार करने लगा। वह निकिता का प्यार पाने के लिए उसे बार-बार परेशान भी किया करता था। आरोपों को सही मानें तो उसने 2018 में निकिता का अपहरण कर लिया था। उसके खिलाफ बल्लभगढ़ थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। इस समय निकिता नाबालिग थी। तौशीफ और उसके परिवार वालों ने माफी मांग ली, जिसके बाद निकिता के पिता ने मुकदमा वापस ले लिया। हालांकि, तौशीफ का एक तरफा प्यार खत्म नहीं हुआ। -वेब