लखनऊ

डेंगू के लार्वा मिलने पर 21 घरों को नोटिस, मासूम की मौत

राजधानी लखनऊ में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को अलीगंज, इंदिरानगर, शारदानगर, गोमतीनगर व जानकीपुरम से 16 नए मरीज मिले। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।
अब नोटिस देने के बावजूद जिनके घर में लार्वा फैलाने के कारण मिलेंगे, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को 2253 घरों में जांच की। इस दौरान डेंगू के लार्वा मिलने पर 21 घरों को नोटिस जारी किया गया।
फैजुल्लागंज में 50 से ज्यादा लोग बुखार में तप रहे हैं। शनिवार को बुखार से पीड़ित नया पुरवा निवासी अंश (8) की मौत हो गई। उसे डेंगू पीड़ित बताया जा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की। सामाजिक कार्यकत्री ममता त्रिपाठी ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement