राज्य

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखों से मौत

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की मौत हो गई है। वह पटाखे से जल गई थी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वह छह साल की थी। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसे सुबह ही इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था।
रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज से बीजेपी सांसद हैं। उनके बेटे मयंक जोशी की छह वर्षीय बच्ची दिवाली के दिन पटाखा जलाते समय जल गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर 60 फीसदी जल चुका है। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया।
रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। बीते दिनों वह कोरोना पॉजटिव हुई थीं। अन्य घरवालों की जांच में उनकी पोती भी संक्रमित पाई गई थी। दादी के साथ पोती को भी गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद दोनों कोरोना से ठीक हो गई थीं।
जैसा कि विदित है उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पटाखे जलाने पर बैन लगाया था। दिवाली के एक दिन पहले से लेकर 30 नंवबर तक पटाखों की बिक्री और जलाने पर बैन लगा है। पटाखे जलाने पर प्रतिबंध का आदेश एनजीटी ने बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर किया था। – वेब