मनोरंजन

बालीवुड सेलेब्स को भी किया जाता है गिरफ्तार

साल 2020 जाते-जाते भी बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है। हाल में ही मुंबई के एक क्लब से पुलिस ने ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान और गायक गुरु रंधावा समेत 27 सेलेब्स को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर सेलेब्स कह रहे हैं कि उन्हें सिर्फ पुलिस ने कुछ घंटों तक बिठाया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद सेलेब्स को रिहा कर दिया गया। इस तरह की घटना बॉलीवुड स्टार्स के साथ पहली बार नहीं हुई। कई बार तो बड़े-बड़े स्टार्स को जेल जाना पड़ा। -वेब