लखनऊ

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड

Weather

प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम पर ही सिमट गया। जबकि राजधानी लखनऊ का तापमान साल के पहले दिन ही जीरों के करीब जा पहुंचा। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, गलन भरी ठंड से ठिठुर रहे लखनऊ का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज हुआ।
आगरा, शाहजहांपुर के लोग दो डिग्री न्यूनतम पारे पर कंपकंपाए,जबकि मेरठ, बाराबंकी और सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर आकर सिमट गया आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी बुलेटिन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। जबकि प्रदेश के कई इलाकों में गहरा कोहरा छाया रहेगा और हाड़कंपा देने वाली शीत लहर चलने के आसार हैं, गलन बरकरार रहेगी।
मौसम विज्ञानी जेपी गुप्ता के मुताबिक, पहाड़ों की बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ केचलते ठंड के तेवर तीखे हैं। ये क्रम अभी बरकरार रहेगा। इसी का नतीजा है कि लखनऊ में कई सीजन का सबसे निम्नतम तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ का अधिकतम पारा 20.3 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 02 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement